ये हैं
डॉ
० सम्भव गर्ग। जो कि सफीदों के डी०ए०वी० स्कूल मे वाणिज्य
विभाग के अध्यक्ष हैं। इन्होने इग्नू की पर्यटन परीक्षा मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस पर भारत के उपराष्ट्रपति माननीय हमीद अंसारी ने इन्हें स्वर्ण पदक व प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ० सम्भव गर्ग का पी० एच० ड़ी० मे किया गया शोध कार्य देश ही नही, विदेशों मे भी प्रयोग मे लाया जा रहा है। उन्हें वाणिज्य के सभी प्रमुख प्रकाशकों से पुस्तकें लिखने के प्रस्ताव मिल चुके हैं। उनकी लिखित पुस्तकों के नए सत्र मे बाज़ार

मे आने की संभावना है। एन० एस० एस० अधिकारी के तौर पर लगाए गए
शिविर के उत्कृष्ठ परिणामो को देखते हुए सम्बन्धित विभाग ने युवा एवम् खेल मंत्रालय को उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की अनुशंसा करके भेजा है। बढ़ते रहो सम्भव भाई, कुछ भी असंभव नही, बशर्ते लगन हो कुछ कर गुजरने की।